फीफा विश्वकप 2018 में जर्मनी स्वीडन और द. अफ्रीका के साथ ग़्रुप एफ में होगा

नई दिल्ली, रूस में अगले साल होने वाले फीफा विश्वकप के लिए शुक्रवार को निकाले गए ड्रॉ में गत चैंपियन जर्मनी को ग्रुप-एफ में स्थान मिला है। जर्मनी के साथ मेक्सिको, स्वीडन और साउथ कोरिया को भी इसी ग्रुप में रखा गया है। सन 2010 की चैंपियन टीम स्पेन, पुर्तगाल, मोरक्को और ईरान को ग्रुप-बी में रखा गया है। मॉस्को के क्रेमलिन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद ड्रॉ निकाला गया। ब्राजील को ग्रुप-ई में स्विट्जरलैंड, कॉस्टारिका और सर्बिया के साथ जगह मिली है। अगले साल जून-जुलाई में फीफा के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन रूस में होना है। कुल आठ ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। रूस में होने वाले फुटबाल विश्वकप में 32 टीमें खेलेंगी, जिन्हें आठ समूहों में बांटा गया है।
ग्रुप ए- रूस, उरुग्वे, मिस्र और सऊदी अरब
ग्रुप बी- स्पेन, पुर्तगाल, मोरक्को, ईरान
ग्रुप सी- फ्रांस, पेरु, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप डी- अर्जेंटीना, क्रोएशिया, आइसलैंड, नाइजीरिया
ग्रुप ई- ब्राजील, स्विट्जरलैंड, कॉस्टा रीका, सर्बिया
ग्रुप एफ- जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन, साउथ कोरिया
ग्रुप जी- बेल्जियम, इंग्लैंड, ट्यूनीशिया, पनामा
ग्रुप एच- पोलैंड, कोलंबिया, सेनेगल और जापान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *