बेचैनी की शिकायत के बाद पियूष गोयल अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, रेल मंत्री पीयूष गोयल को बेचैनी और पेट में दर्द के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका उपचार करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत ठीक है। उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बेचैनी की शिकायत पर उन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रेल मंत्री के कार्यालय ने बताया है कि उनकी किडनी में स्टोन है। अब उनकी हालत स्थिर है। उनका आपरेशन नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले गोयल ने उपनगरीय एलफिंस्टन रोड और कुरी रोड स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने सेना द्वारा बनाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निगरानी बैठक को संबोधित करने के बाद उन्होंने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन उन्होंने अपने वाहन में ही अस्पताल तक जाना पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *