प्रधानमंत्री ने दी झारखंड स्थापना दिवस पर बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के लोगों को उनके राज्य के स्‍थापना दिवस पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा, झारखंड के स्‍थापना दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि झारखंड प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर लगातार आगे बढ़ता रहे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट में कहा, 17वें राज्य स्थापना दिवस पर एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं। आज का दिन और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है। आज हम अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी आभार प्रकट करते हैं, जिनकी बदौलत हमें अपना झारखण्ड मिला। उल्लेखनीय है कि बिहार से अलग राज्य के रूप में झारखंड 15 नवंबर-2000 को अस्तित्व में आया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *