हिमालय क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी से मौसम बदला

देहरादून,हिमालय क्षेत्र में मौसम ने बड़ी तेजी के साथ करवट बदली है। गुरुवार की शाम से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। पिथोरागढ़ के मुनस्यारी में बारिश होने के बाद ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होती रहेगी।
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी के हरसिल, डोडीताल, असी, गंगा घाट इत्यादि में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हुई है। हिमपात होने से हिमालय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पढ़ना शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *