मकान विवाद पर सुहागी में आधा घंटे तक झगड़ा मचा कोहराम, 9 लोग घायल

जबलपुर, आधारताल थानांतर्गत सुहागी में मकान को लेकर चल रहे विवाद पर दो परिवार आमने सामने हो गए। हमले में दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हुए हैं घायलों में दो लोगों इलाज के लिए निजी अस्प्ताल में और बाकी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करीब आधा घंटे तक सुहागी क्षेत्र में कोहरा मचा रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा कालोनी सुहागी निवासी अजय प्रताप सिंह और नरेंद्र बहादुर सिंह का अपने पड़ोसी छेदीलाल चक्रवर्ती से एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार की सुबह सात बजे छेदीलाल चक्रवर्ती और उसके लड़के महेंद्र, जितेंद्र, शरमन ने नरेेंद्र बहादुर के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसी ही उसने दरवाजा खोला सभी मिलकर उस पर टूट पड़े।
चारों आरोपियों ने गालीगलौज कर डण्डे एवं रॉड से मारपीट शुरु कर दी। आरोपी छेदीलाल की पत्नी शकुन, लड़की बिन्दी, बहू रेखा सभी गालीगलौज कर रहे थे विवाद में बीचबचाव करने के लिए नरेंद्र बहादुर सिंह का भतीजा आजाद, दीपक, भाभी सुधा एवं बेटी भारती, भांजा इंद्र विक्रम सिंह आए तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की जिससे सभी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *