कल से गर्म जल से होगा महाकाल का जलाभिषेक

उज्जैन, ऋतु परिवर्तन के साथ ही महाकाल की दैनिक गतिविधियों में परिवर्तन हो जाता है। महाकाल 6 माह गर्म जल से और छह माह शीतल जल से स्नान करते हैं। कार्तिक की चौदस 18 अक्टूबर को शुरू हो रही है। इस दिन से अगले छह माह तक महाकाल का जलाभिषेक गर्म जल से होगा। 19 अक्टूबर को महाकाल के मंदिर में सबसे पहले दीपावली मनाई जाएगी। उज्जैन में महाकाल को राजाधिराज का भी दर्जा यहां के भक्तों ने दे रखा है। सबसे पहले दीपावली के दीपक मंदिर के आंगन में ही दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *